---Advertisement---

गुमला: पेड़ से टकराई बाइक, 3 किशोरों की मौत

On: January 27, 2026 3:45 PM
---Advertisement---

गुमला: जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पुसो थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुरसा कोठारी गांव के पास उस समय हुआ, जब तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे।


मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडारा थाना क्षेत्र स्थित मलंग टोली गांव निवासी 15 वर्षीय अमन उरांव, 16 वर्षीय यमुना उरांव और 16 वर्षीय सदैव उरांव के रूप में की गई है। बताया गया कि तीनों किशोर बिना हेलमेट पहने एक ही बाइक पर सवार थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोठारी बाजार के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत तीनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


पुसो थाना पुलिस ने मंगलवार को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


इस हादसे के बाद मृतकों के गांव मलंग टोली में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन किशोरों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now