---Advertisement---

सेक्सवर्धक गोलियां खाकर परेशान करता था पति, पत्नी ने दूध में मिला दिया जहर; फिर भी नहीं बना काम तो तड़पाकर मारा

On: January 28, 2026 6:24 PM
---Advertisement---

सूरत: गुजरात के सूरत शहर के लिंबायत इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की साजिशन हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी इशरत जहां उर्फ इशरत खातून को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।


पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हैदर अली के रूप में हुई है, जो पेशे से मुंबई में काम करता था और समय-समय पर सूरत स्थित घर आता था। पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी इशरत ने कबूल किया कि वह लंबे समय से पति की प्रताड़ना से परेशान थी।


हल्दी वाले दूध में मिलाया गया चूहे मारने का जहर


पुलिस जांच में सामने आया कि 1 जनवरी 2026 की रात इशरत ने हैदर अली को हल्दी वाला दूध पिलाया, जिसमें उसने चूहे मारने वाली जहरीली दवा मिला दी थी। हालांकि शुरुआत में जहर का असर तुरंत नहीं हुआ। कुछ दिनों तक हैदर अली सामान्य रहा, लेकिन 5 जनवरी को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान इशरत ने परिजनों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि मौत सामान्य बीमारी के कारण हुई है।


शव को लेकर विवाद से खुला राज


हैदर अली की मौत के बाद जब शव घर लाया गया, तो उसके भाई ने शव को बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित पैतृक गांव ले जाकर दफनाने की बात कही। इस पर इशरत ने जोर दिया कि अंतिम संस्कार सूरत में ही किया जाए। इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान मृतक के भाई को संदेह हुआ कि मौत के पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है।


भाई ने तुरंत लिंबायत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव का फॉरेंसिक पोस्टमार्टम कराया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि हैदर अली की मौत सिर्फ जहर से नहीं हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी गर्दन और छाती पर दबाव के निशान मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि दम घुटने से उसकी मौत हुई।


पूछताछ में इशरत ने स्वीकार किया कि जब ज़हर का असर होने से उसका पति कमजोर हो गया, तब उसने उसका गला और छाती दबाकर हत्या को अंजाम दिया।


यातना से परेशान होने का दावा


आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति जब भी मुंबई से घर आता था, तो वह सेक्सवर्धक गोलियों का इस्तेमाल कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। बार-बार की इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने पति को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला किया।


हत्या की धाराओं में केस दर्ज, जांच जारी


लिंबायत पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या से जुड़ी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now