---Advertisement---

हजारीबाग में दिनदहाड़े जेवर दुकानदार से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

On: February 7, 2026 2:07 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने डेली मार्केट के पास एक जेवर दुकानदार से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, बड़कागांव निवासी जेवर व्यवसायी प्रभु सोनी शनिवार को रोज की तरह अपनी दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे। उनके पास गहनों से भरा एक थैला था। जैसे ही वे डेली मार्केट के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से जेवरात से भरा थैला छीन लिया और बाइक से फरार होने लगे।


लूट के बाद जब स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान दुकान के पास मौजूद सुधीर सोनी के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।


स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुधीर सोनी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


दिनदहाड़े हुई इस लूट और फायरिंग की घटना से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। व्यापारियों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग: रूपेश पांडेय हत्याकांड मामले में असलम, गुफरान और मोहम्मद कैफ को उम्रकैद, कोर्ट ने 10-10 हजार जुर्माना भी लगाया

हजारीबाग: रूपेश पांडेय मर्डर केस में असलम, कैफ और गुफरान दोषी करार, 5 फरवरी को सजा पर आएगा फैसला

हजारीबाग: सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग घायल; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

हजारीबाग में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

हजारीबाग: अडानी कोल परियोजना जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने पंडाल और कुर्सियां तोड़ीं; पुलिस बल तैनात

हजारीबाग: स्कूल के पीछे चल रहा था नशे का कारोबार, मादक पदार्थो की खरीद-बिक्री करते 6 गिरफ्तार