---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद प्रत्याशी डॉली मल्लिक का व्यापक जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला अपार स्नेह और समर्थन

On: February 10, 2026 9:44 AM
---Advertisement---

जुगसलाई में जनसमर्थन की लहर,हर गली-हर मोहल्ले में गूंजा डॉली मल्लिक का नाम

जुगसलाई: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के अंतर्गत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती डॉली मल्लिक ने जुगसलाई के विभिन्न मोहल्लों में भव्य जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की, उनकी समस्याएँ सुनीं और जुगसलाई के समग्र विकास का भरोसा दिलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रीमती डॉली मल्लिक का फूल-मालाओं और तालियों से स्वागत किया।

नागरिकों ने साफ शब्दों में कहा कि जुगसलाई को अब एक ईमानदार, संवेदनशील और विकासशील नेतृत्व की आवश्यकता है।
*श्रीमती डॉली मल्लिक ने कहा कि,“जुगसलाई मेरा परिवार है। यहाँ की हर गली, हर मोहल्ले की समस्या मेरी अपनी जिम्मेदारी है* । जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”जनसम्पर्क के दौरान स्वच्छता, पेयजल, सड़क, महिला सुरक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। लोगों ने भरोसा जताया कि श्रीमती डॉली मल्लिक के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद एक नई दिशा और नई पहचान प्राप्त करेगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे अभियान के दौरान जनता का उत्साह और समर्थन यह संकेत दे रहा है कि जुगसलाई में परिवर्तन की बयार तेज़ हो चुकी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now