{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर:
आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के विरुद्ध प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्पाद विभाग की एक विशेष टीम ने कोवाली थाना अंतर्गत कुन्द्रुकोचा गांव और डुंगरीटोला इलाके में औचक दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने नदी किनारे और जंगल के छिपे इलाकों में चल रही अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर शराब तैयार करने के लिए रखा गया करीब 12,000 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ नष्ट किया गया, वहीं 280 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर घाटशिला प्रक्षेत्र के उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में की गई थी। हालांकि, टीम के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे। उत्पाद विभाग ने अज्ञात संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रहेगी।




