---Advertisement---

संत माईकल + 2 स्कूल,मुरी में विदाई समारोह का आयोजन

On: February 11, 2026 7:22 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में कक्षा बारहवीं, सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई एवं शुभकामना समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने सभी सीनियर्स को तिलक लगाकर स्वागत किए एवं शुभकामनाएं दिए इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अनेक रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्लास बारहवीं के बच्चों ने अपने स्कूली जीवन के अनुभवों को शब्दों में पिरोकर अपने उदगार व्यक्त किए। विद्यालय के निर्देशक महोदय ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए। विद्यालय के प्राचार्य सी. एल. प्रजापति ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा विद्यालय विद्यार्थियों के स्वर्णिम विकास के लिए कटिबद्ध है हम सभी विद्यार्थियों के लिए कामना करते है कि वे उन्नति के शिखर को छुए और अपने माता पिता एवं विद्यालय का नाम रौशन करे। सभी बारहवीं के छात्र छात्राओं को विद्यालय के द्वारा उपहार भी दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ज्योति कुमारी एवं सिम्मी पाल ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका मनीषा सिंह ने दी। इस विदाई समारोह में विद्यालय के प्रेसिडेंट शोभा देवी उपस्थित रही साथ ही सभी शिक्षक , शिक्षकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now