---Advertisement---

थाने के पास दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया गोलमुरी, एक व्यक्ति गंभीर

On: February 11, 2026 3:39 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना अंतर्गत थाना से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया और इस गोलाबारी में कन्हैया यादव नामक व्यक्ति जिस पर टारगेटेड हमला किया गया। उसे गोलियां लगी है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज टीएमएच में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुधीर चौधरी और गोलमुरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधी अचानक पहुंचे और कन्हैया यादव पर कई राउंड गोलियां चलायी। उसे तीन से अधिक गोलियां लगी हैं. फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल कन्हैया यादव को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन