---Advertisement---

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत ने सीजीपीसी प्रधान को ज्ञापन सौंपा, गुरदयाल मनवाल को प्रधान बनाने या चुनाव कराने की मांग

On: February 14, 2026 6:40 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत की ओर से
गुरुदयाल सिंह माना वाल अपने पचासों समर्थको के साथ टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद चुनाव के संदर्भ में सौ वोटरो का हस्तरक्षार युक्त ज्ञापन लेकर अपने दल बल के साथ साकची सीजीपीसी ऑफिस पहुंचे। जहां प्रधान भगवान सिंह को ज्ञापन सौपा ।जिसमें मांग किया गया है कि टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के मार्च में प्रधान पद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पहले सर्वसम्मति से इस बार सरदार गुरुदयाल मनावल को प्रधान बनाया जाए। इसका प्रयास किया जाए नहीं तो चुनावी प्रक्रिया जल्दी से जल्दी शुरू की जाए या समय पर चुनाव करवाया जाए। इस बार पिछले वर्ष की तरह फिर संगत की तरफ से सरदार गुरदयाल सिंह मनावल प्रधान पद के प्रत्याशी होंगे।

ज्ञात हो यही ज्ञापन कल यानि दिन शुक्रवार को सरदार गुरदयाल सिंह मनावल ने टिनप्लेट गुरुद्वारे के मौजूदा प्रधान सरदार सुरजीत सिंह को भी दिया गया था।

इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह और सचिव अमरजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि इस बार चुनाव कराया जाएगा और शांतिपूर्वक निष्पक्षता से चुनाव होगा।

सीजीपीसी ज्ञापन सौंपने वालों में में मुख्य रूप से हरजिंदर सिंह मतेवाल ,गोपाल सिंह, कुलवंत सिंह बाणिया, पाल सिंह पन्नू, कश्मीर सिंह, निर्मल सिंह, राजेंद्र तरसिक्का, सतनाम सिंह पन्नू, हरदेव सिंह चहल,, कश्मीर सिंह चीमा, जंगवीर सिंह, मंदीप सिंह, जोगिंदे सिंह संधू, जोगिंदर सिंह संगराई, कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, कमलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अवतार सिंह तारी, अवतार सिंह सोनी, गुरमीत सिंह,, प्यारा सिंह,, मोहन सिंह, बलविंदर सिंह.सुरेंद्र शिंदा ,कुलदीप सिंह चहल,गुरलोच सिंह,जोगिंदर सिंह,सविंदर सिंह,सतपाल सिंह मातेवाल,,मोहन सिंह,हरजीत सिंह चोला, तमिंदर सिंह आदि मौजूद थे

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट

धोनी ने अपनी मर्जी से नहीं छोड़ी थी कप्तानी, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील