---Advertisement---

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने में पुलिस फूल एक्शन मोड में, 6 और गिरफ्तार

On: February 16, 2026 4:24 PM
---Advertisement---

मुंबई:बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग मामले में एसटीएफ फुल एक्शन मोड में है। खबर आ रही है कि हरियाणा और यूपी से इस कांड के छह आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। जिनमें मुख्य शूटर भी शामिल है।अब तक इस केस में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी 6 आरोपियों को मुंबई की मकोका अदालत ने 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ के सहयोग से 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वह शख्स भी शामिल है जिसने कथित तौर पर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोली चलाई थी। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में जांच और तेज कर दी गई है।
जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर हमले के पीछे की साजिश और संभावित मास्टरमाइंड की जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस का कहना है कि विभिन्न राज्यों की एजेंसियों के समन्वय से कार्रवाई की गई, जिसके चलते आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका।
जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने कम से कम पांच राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थीं।

आईएमपीपीए ने सीएम फडणवीस को लिखी चिट्ठी
इस बीच, Indian Motion Picture Producers’ Association (IMPPA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में इस घटना को “गंभीर और चिंताजनक” बताते हुए कहा गया कि इससे फिल्म इंडस्ट्री में भय और असुरक्षा का माहौल बन सकता है।

एसोसिएशन ने कहा कि रोहित शेट्टी ने भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और सामाजिक व राष्ट्रीय पहलों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके आवास पर इस तरह की घटना होना बेहद चिंता का विषय है।

IMPPA ने राज्य सरकार से निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के साथ-साथ फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा मजबूत करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:SIR प्रक्रिया में लगे 7 जजों को बंधक बनाने के मामले में SC गंभीर,मुख्य व गृह सचिव डीजीपी समेत अफसरों को कारण बताओ नोटिस

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन