---Advertisement---

10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवर्षीय चुनाव का बिगुल बजा, देखें पूरी शेड्यूल

On: February 18, 2026 7:39 PM
---Advertisement---

एजेंसी: 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस संदर्भ में घोषणा करते हुए बताया कि मतदान की तिथि 16 मार्च 2026 है और मतगणना मतदान के दिन ही होगी।
बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छङ साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है, इसीलिए इसे स्थाई सदन कहा जाता है।

राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा।
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है।
नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है।
राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी।
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है
किन राज्यों की सीटें खाली हुईं हैं

महाराष्ट्र: 7 सीटें
ओडिशा: 4 सीटें
तमिलनाडु: 6 सीटें
पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
असम: 3 सीटें
बिहार: 5 सीटें
छत्तीसगढ़: 2 सीटें
हिमाचल: 1
तेलंगाना: 2
हरियाणा: 2
महाराष्ट्र से कौन हो रहा रिटायर

डॉ. भगवत किशनराव कराड
डॉ. (श्रीमती) फ़ौज़िया तहसीन अहमद खान
प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
शरदचंद्र गोविंदराव पवार
धैर्यशील मोहन पाटिल
रजनी अशोकराव पाटिल
रामदास बंदू अठावले
ओडिशा से कौन हो रहा रिटायर

ममता मोहंता
मुज़िबुल्ला खान
सुजीत कुमार
निरंजन बिशी
तमिलनाडु
एन.आर. एलंगो
पी. सेल्वारासु
एम. थम्बिदुरई
तिरुची सिवा
डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू
जी.के. वासन
पश्चिम बंगाल से कौन होगा रिटायर

साकेत गोखले
ऋतब्रत बनर्जी
बिकाश रंजन भट्टाचार्य
मौसम नूर
सुब्रत बक्शी
असम से कौन हो रहा रिटायर

रामेश्वर तेली
भुवनेश्वर कलिता
अजीत कुमार भुइयां
बिहार से राज्यसभा में कौन होगा रिटायर

अमरेंद्र धारी सिंह
प्रेम चंद गुप्ता
रामनाथ ठाकुर
उपेन्द्र कुशवाहा
हरिवंश नारायण सिंह
छत्तीसगढ़ से कौन होगा रिटायर

कवि तेजपाल सिंह तुलसी
फूलो देवी नेताम
हरियाणा से कौन होगा रिटायर

किरण चौधरी
राम चंदर जांगड़ा
हिमाचल प्रदेश से कौन होगा रिटायर

इंदु बाला गोस्वामी
तेलंगाना से कौन होगा रिटायर

डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी
के.आर. सुरेश रेड्डी
बता दें कि 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 चुने जाते हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

‘सलवार का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, महज अश्लील हरकत नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह