---Advertisement---

13 साल पहले गलत ट्रेन पकड़कर झारखंड से केरल पहुंचा, अब पुलिस कराएगी परिवार से पुनर्मिलन

On: February 20, 2026 6:44 PM
---Advertisement---

चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के एक गांव से ताल्लुक रखने वाला युवक 13 साल बाद अपने परिवार से मिल सकेगा। बचपन में एक ट्रेन यात्रा के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गया यह युवक अब लगभग 20 वर्ष का हो चुका है। झारखंड पुलिस की एक विशेष टीम उसे वापस लाने के लिए केरल रवाना होने वाली है।

जानकारी के अनुसार, यह युवक जब मात्र सात साल का था, तब गलती से गलत ट्रेन में चढ़ गया था। इसके बाद वह अपने पिता और परिवार से अलग हो गया। वर्षों तक परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब 13 साल बाद उसके पुनर्मिलन की उम्मीद जगी है।

पश्चिम सिंहभूम पुलिस को इस मामले की जानकारी एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के माध्यम से मिली थी। एनजीओ ने बताया कि राजा गोपे नामक युवक बचपन में लापता हुआ था और वर्तमान में केरल में रह रहा है।

इस संबंध में पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि पुलिस ने युवक के परिवार का पता लगा लिया है। वह पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुवा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का रहने वाला है।

एसपी ने कहा कि सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। औपचारिकताएं पूरी होते ही झारखंड पुलिस की एक टीम युवक को लेने के लिए केरल रवाना होगी और उसे सुरक्षित उसके परिवार के पास वापस लाया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now