---Advertisement---

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, देखें और कौन-कौन शामिल

On: March 3, 2026 6:28 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और असम जैसे राज्यों के प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है। 16 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले जारी यह सूची न केवल संगठनात्मक संतुलन बल्कि राजनीतिक संदेश भी देती नजर आ रही है।

पार्टी ने बिहार से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह निर्णय बिहार की राजनीतिक अहमियत को रेखांकित करता है। नितिन नवीन के अलावा, पार्टी ने अगिआंव क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य शिवेश कुमार को भी उम्मीदवार बनाया है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुन्नी लाल के पुत्र हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

पश्चिम बंगाल से भाजपा ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ओडिशा से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को फिर से मौका दिया गया है। सुझीत कुमार का वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वे पहले राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर सक्रिय रही हैं।

हरियाणा से भाजपा ने पूर्व सांसद संजय भाटिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वे 2019 से 2024 तक करनाल लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है, क्योंकि किरण चौधरी और राम चंद्र जांगरा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

हालांकि दूसरे उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार कुलदीप बिश्नोई और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बंदोली के नामों पर भी चर्चा हुई थी।

असम में भाजपा ने डिब्रूगढ़ जिले के डुलियाजन विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेराश गोवाला को राज्यसभा के लिए नामित किया है। उनके साथ असम सरकार में मंत्री जोगेन मोहन को भी उम्मीदवार बनाया गया है। जोगेन मोहन परिवहन, पहाड़ी क्षेत्र विकास, सहकारिता और स्वदेशी व जनजातीय आस्था एवं संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारों की यह सूची पार्टी की दीर्घकालिक राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। राज्यसभा में मजबूत उपस्थिति के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलन, महिला प्रतिनिधित्व और गठबंधन सहयोगियों को साथ लेकर चलने की नीति इस चयन में साफ दिखाई देती है।

विशेष रूप से बिहार से नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने यह संकेत दिया है कि आगामी चुनावी समीकरणों में राज्य की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

इजरायल के हमले में ईरान के नए रक्षा मंत्री की मौत, 48 घंटे पहले ही संभाली थी कमान

ईरान में मचा हाहाकार: इजरायल-अमेरिकी हमलों में अब तक 787 की मौत, स्कूल में मारी गईं 165 छात्राओं के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ अपना नया ब्रांड कैंपेन की लॉन्च

YouTube पर पीएम मोदी नंबर-1, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ रचा इतिहास

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी