जमशेदपुर : बोड़ाम के मिर्जाडीह ईलाके में आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी की गई। कुल सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ के बाद आगे की करवाई जारी है।
आरोपियों में बिहार के सासाराम का शांतनु कुमार, पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर के बालीगंज का अभिषेक दास, पश्चिम बंगाल थाना कल्याणी के हलद्वारपुर का सरहुल विश्वास, ओडिशा के नंदापा की अनुसुइया दास, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा की रिंकू दास, पश्चिम बंगाल सोनाखली की आयनु लका, पश्चिम बंगाल न्यू गुड़िया की रेखा शेख को गिरफ्तार किया गया है.फरार आरोपुियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारीफरार आरोपियों में मानगो मुंशी मुहल्ला ईमामबाड़ा के पास का परवेज आलम उर्फ मुन्ना मोटू के अलावा मकान मालिक भी शामिल है.
सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर बोड़ाम पुलिस टीम ने मिर्जाडीह के आइसक्रीम फैक्ट्री में छापेमारी की गई थी. इस बीच ही सभी आरोपियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इस बीच आपत्तिजनक सामान को भी जब्त किया गया है. दिन के सवा 3 बजे की गई थी छापेमारी दिन के सवा 3 बजे की गई. घटना के बाद बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के बयान पर कुल 9 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. घटना के बाद से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है.









