July 27, 2026

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

IMG-20260302-WA0021.webp

जमशेदपुर : अपराधकर्मी मनीष सिंह के खिलाफ कथित रूप से सख्त एक्शन नहीं लेने के आरोप में डीआईजी के आदेश पर जमशेदपुर के एसएसपी ने जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार को सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह पटमदा में इंस्पेक्टर रहे गुलाम रब्बानी को नए थानेदार बनाया गया है।

डीआइजी ने अपने सस्पेंशन आर्डर में कहा है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि मनीष सिंह नामक अपराधी द्वारा जुगसलाई थाना क्षेत्र के कुछ व्यापारी और ठेकेदारों को डरा धमकाकर रंगदारी मांगी गयी है. उन व्यापारियों और ठेकेदारों द्वारा इसकी सूचना जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को दी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. विवश होकर जमशेपदुर के एसएसपी को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा और अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ त्वरित विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया, लेकिन आज तक अपराधी मनीष सिंह की धरपकड़ के लिए जुगसलाई थाना प्रभारी के स्तर पर कोई ठोस और कारगर कार्रवाई नहीं की गयी, जिससे उनकी कार्यशैली संदिग्ध प्रतीत होती है.उनकी संदिग्ध कार्यशैली, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, कुख्यात अपराधियों के खिलाफ ढुलमुल रवैया के कारण क्षेत्र के व्यापारी और ठेकेदार भयभीत है और उनके और जनप्रतिनिधियों के बीच पुलिस की छवि धूमिल हो रही है. इसको देखते हुए इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को हटाया जाता है और उनको निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुशंसा की गयी है. उनको तत्काल जीवनयापन भत्ता पर निलंबित किया गया है.

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed