---Advertisement---

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

On: March 4, 2026 3:54 PM
---Advertisement---

Gold Silver Price Today: बुधवार (4 मार्च) को सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मुनाफा वसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के चलते सोना और चांदी दोनों की कीमतों में कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की कीमत में 6,149 रुपये की गिरावट

IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 6,149 रुपये सस्ता होकर 1.61 लाख रुपये पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी। हालिया तेजी के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली करने से कीमतों पर दबाव बना है। मंगलवार को होली पर्व के कारण बाजार बंद रहने से भी कारोबार प्रभावित रहा।

चांदी में 23,417 रुपये की बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी 23,417 रुपये सस्ती होकर 2.66 लाख रुपये पर पहुंच गई है। सोमवार को इसकी कीमत 2.89 लाख रुपये प्रति किलो थी।

विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू स्तर पर कमजोर मांग के चलते चांदी की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है।

इस साल रिकॉर्ड स्तर से फिसली कीमतें

साल 2026 की शुरुआत से ही सोने-चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

सोना

31 दिसंबर 2026 को सोने का भाव: 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
29 जनवरी को ऑल टाइम हाई: 1.76 लाख रुपये
वर्तमान कीमत: 1.61 लाख रुपये
यानि रिकॉर्ड स्तर से अब तक सोना 14,799 रुपये सस्ता हो चुका है।

चांदी

31 दिसंबर 2026 को चांदी का भाव: 2.30 लाख रुपये प्रति किलो
29 जनवरी को ऑल टाइम हाई: 3.86 लाख रुपये
वर्तमान कीमत: 2.66 लाख रुपये
रिकॉर्ड स्तर से अब तक चांदी 1.19 लाख रुपये तक टूट चुकी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now