---Advertisement---

अलीगढ़:प्रेमी के साथ होटल में रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पुलिस के साथ पहुंच गया,पति, फिर! देखें वीडियो

On: March 16, 2026 1:14 PM
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ के रामघाट रोड से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी के साथ एक युवक की पत्नी होटल में रंगरेलियां मना रही थी इसी बीच पति पुलिस के साथ होटल में पहुंच गया। उसके बाद घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पति और प्रेमी के बीच काफी तनाव बढ़ गया था लेकिन पुलिस ने मामला शांत कराया और सभी को थाने लाई।रामघाट रोड पर हुई यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

मामला एक आलीशान होटल का है। जहां रविवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति पूरी तैयारी के साथ स्थानीय पुलिस को लेकर होटल के कमरे तक पहुंचा था।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गुलावठी का रहने वाला युवक रविवार को अपनी बहन के घर अलीगढ़ आया हुआ था। शहर में घूमते समय उसकी नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी, जो किसी अन्य युवक के साथ काफी करीब नजर आ रही थी। पति ने शोर मचाने के बजाय शांति से पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। उसने देखा कि पत्नी अपने साथी के साथ रामघाट रोड स्थित एक होटल में दाखिल हुई और वहां बकायदा कमरा बुक कर ‘चेक-इन’ किया।

जैसे ही दोनों कमरे के अंदर गए, पति ने तुरंत इलाका पुलिस को इसकी सूचना दी। क्वार्सी थाना पुलिस के मौके पर पहुंचते ही पति उन्हें लेकर सीधे उस कमरे के बाहर पहुंचा जहां उसकी पत्नी मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ ‘रंगरेलिया’ मनाते हुए पकड़ी गई। पकड़े जाने के बाद कमरे के अंदर ही पति और प्रेमी के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई, जिसे पुलिस ने बामुश्किल शांत कराया।

पति के अनुसार साढ़े तीन साल पहले उसने लव मैरिज की थी। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और वर्तमान में उनका विवाद न्यायालय में चल रहा है। महिला ने अपने पति पर पहले से ही मुकदमा दर्ज करा रखा है और वह उससे अलग रह रही थी।

तीनों को लाया गया थाने

हंगामे के बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई। वहां भी काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला के प्रेमी मृदुल के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। वहीं, महिला की सुरक्षा और विवाद को देखते हुए पुलिस ने उसकी मां को थाने बुलाया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। रामघाट रोड पर हुई यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

देखें वीडियो

https://x.com/i/status/2033218549519638585

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समेत चार ढ़ेर

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

लगातार तीसरी बार हरिवंश नारायण सिंह उपसभापति चुने गए, पीएम ने दी बधाई

विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा प्रबंधन की शुरुआत, टेंपो को दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर:बिना ट्यूशन यूट्यूब से पढ़ाई, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने सीबीएसई 10वीं में 94% अंक लाई

चुटिया:एसडीएम ने गैस की कालाबाजारी के खिलाफ रेड, 250 से अधिक सिलेंडर जब्त