---Advertisement---

पलामू: सड़क किनारे पेशाब कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

On: March 19, 2026 11:10 AM
---Advertisement---

पलामू: जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां सड़क किनारे पेशाब करने गए एक युवक की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मृतक की पहचान मोहम्मदगंज निवासी 25 वर्षीय सूरज सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज अपनी पत्नी के साथ एक दिन पहले ही ससुराल आए थे। गुरुवार को वे पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के पास अपनी कार खड़ी कर सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक नशे की हालत में थे। सूरज सोनी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (MMCH) रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल बाइक सवार युवकों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही ससुराल और गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now