---Advertisement---

सिमडेगा में 7.8 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, राउरकेला से बिहार जा रही थी खेप

On: March 22, 2026 10:12 PM
---Advertisement---

सिमडेगा: जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो बस के जरिए नशीले पदार्थ की खेप लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

शनिवार (21 मार्च 2026) को पुलिस को इनपुट मिला था कि राउरकेला से सिमडेगा आ रही ताज’ नामक बस में एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर सफर कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान शुरू किया और संदिग्ध बस को रोककर यात्रियों की सघन तलाशी ली। इसी दौरान एक संदिग्ध यात्री के काले रंग के बैग की जांच की गई, जिसमें भूरे रंग के सेलो टेप से पैक चार पैकेट मिले। जब इन पैकेटों को खोला गया तो उनमें कुल 7.862 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 700 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और यात्रा से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लव पाण्डेय (40 वर्ष), पिता- राजवंश पाण्डेय, निवासी मलहर कला, पोस्ट- चेनारी, थाना- चेनारी, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है।

इस संबंध में जलडेगा (बांसजोर ओपी) में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now