---Advertisement---

हजारीबाग एसीबी का बिग एक्शन, दो इंजीनियरों को 172000 रिश्वत लेते दबोचा,मचा हड़कंप

On: April 9, 2026 9:09 PM
---Advertisement---

हजारीबागः रिश्वतखोरी के खिलाफ एसीबी के एक और बड़े एक्शन से घूसखोर अफसर में हड़कंप मच गया है। हजारीबाग ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जलपथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख 72 हजार रुपया घूस लेते हुए दो इंजीनियरों कोगिरफ्तार किया है. यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कहीं जा रही है.

हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधीक्षक ने जानकारी दिया कि गिरिडीह जिला के बिरनी थाना क्षेत्र के खरखरी गांव निवासी ब्रजेश कुमार राय ने शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी Ganga Construction & Infrastructure Pvt. Ltd. को पंचायतखेरो रिजर्वायर योजना के तहत सड़क, पैरापेट, बैरियर, ड्रेन और बाउंड्री पिलर निर्माण का कार्य (Agreement No- 032F/2024-25) मिला है.

आरोप है कि इस कार्य के एवज में कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो द्वारा दिसंबर में हुए Revised Agreement की राशि का 1%, अब तक किए गए भुगतान का 1% और उड़नदस्ता टीम के नाम पर कुल 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. इस शिकायत के सत्यापन के दौरान यह आरोप सही पाया गया. जांच में सामने आया कि राहुल कुमार मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी दोनों मिलकर आवेदक से 1 लाख 72 हजार रुपया रिश्वत मांग रहे थे.
इसके बाद ACB हजारीबाग थाना में कांड संख्या 03/2026, दिनांक 08.04.2026 को मामला दर्ज किया गया. 09 अप्रैल 2026 को दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गठित ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 1 लाख 72 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now