---Advertisement---

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: इआरसी में सुनील प्रसाद विजयी,विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

On: April 17, 2026 8:42 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में इआरसी के एक सीट पर सुनील प्रसाद 56 वोट लाकर विजयी हुये। जबकि समरेश कुमार को 44 मत मिले। तीसरे स्थान पर विश्वनाथ घोष रहें। उन्हें 33 मत प्राप्त हुये। कुल 133 वोट डाले गए। इसके अतिरिक्त यूनियन में दो पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

जिसमें उपाध्यक्ष एवं सहायक सचिव के पद पर क्रमशः विनोद उपाध्याय एवं संजीव रंजन मनोनीत हुए।

गौरतलब हो कि एक्सल के दो सीटों पर पहले ही दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शुक्रवार को चुनाव संपन्न होने के बाद शाम साढ़े चार बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई उसके बाद परिणाम घोषित किया गया।
मतदान एवं मतगणना का कार्यक्रम चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई तथा चुनाव पर्यवेक्षक ई सतीश कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ।
विजयी प्रत्याशियों का नाम इस प्रकार है।
एक्सेल डिवीजन में क्षेत्र संख्या 4 से रविंद्र कुमार एवं क्षेत्र संख्या 5 से विजय कुमार सिंह तथा इआरसी के क्षेत्र संख्या 49 से सुनील कुमार प्रसाद निर्वाचित हुये।

कार्यकारी की बैठक आयोजित।

उप चुनाव परिणाम के तुरंत बाद यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक ई सतीश कुमार, एच एस सैनी , चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई, बीके शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद एच एस सैनी ने किया। कार्यकारी की बैठक में महामंत्री आरके सिंह के नाम का प्रस्ताव यूनियन के रिक्त पदों पर पदाधिकारी चयन के लिए लाया गया। जिसका सबों ने समर्थन किया । फलस्वरूप श्री सिंह ने विनोद कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष तथा संजीव रंजन को सहायक सचिव मनोनीत किया। उन्होंने तीनों नव निर्वाचित कमेटी मेंबरों तथा नल मनोनीत दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now