---Advertisement---

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

On: April 21, 2026 2:42 PM
---Advertisement---

मानगो नगर निगम ने अपने बचाव हेतु प्रमाण मिटाने का किया प्रयास,मामले की हो उच्च स्तरीय जांच:विकास सिंह
चौपट राजा रहेगा तो नगरी में अंधेरा छाएगा ही
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम वार्ड पार्षद राजेश सिंह के द्वारा बालीगुमा सुखना बस्ती में बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए विधायक के द्वारा किए गए डीप बोरिंग का मामला प्रकाश में लाने के बाद बिल्डर और नगर निगम में हड़कंप मच गया है। और अपने बचाव में लीपा पोती का प्रयास शुरू हो गया है।आनन फानन में साक्ष्य मिटाने का दिनदहाड़े प्रयास किया गया ।

शिलान्यास किया हुआ शिलापट्ट के साथ-साथ चबूतरा को ध्वस्त कर दिया गया ।

मामला यहीं नहीं रुक आनन फानन में ही बिना देर किए हुए पूर्व में प्रस्तावित जगह में दोबारा शिलापट्ट लगाकर बोरिंग का कार्य आरंभ कर दिया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर वार्ड पार्षद राजेश सिंह दोबारा मौके पर जाकर देखा तो मामला बड़ा विचित्र था शिलापट्ट गायब था और बनाया गया चबूतरा को ध्वस्त करने का प्रयास किया गया था ।

विकास सिंह ने कहा कि अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में चरितार्थ हो रही है खुलेआम लूट चल रहा है ।

इसमें सफेद पोश वाले के नाते रिश्तेदार भी शामिल है। विकास सिंह ने कहा किया घोटाला राष्ट्रीय स्तर का घोटाला है

इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम का बड़ा धमाका!संगत चुनाव चाहती है और हम चुनाव लड़ेंगे

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी की बैठक JFTA में रजिस्ट्रेशन और शानदार प्रदर्शन पर विचार विमर्श