---Advertisement---

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला के चुनाव प्रचार का वीडियो सीजीपीसी के हवाले

On: April 24, 2026 10:00 PM
---Advertisement---

उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम ने संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला और मौजूदा उम्मीदवार सुरजीत सिंह खुशीपुरा की मिली भगत की पोल खोली!

जमशेदपुर:सीजीपीसी के प्रधान को गुरदयाल सिंह मानौवाल ने अपनी टीम के साथ टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
जिसमें उनके चुनाव प्रचार करते वायरल वीडियो भी दिया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि गुरु चरण सिंह बिल्ला ने पहले चुनाव के लिए उम्मीदवार पर्चा भरा था लेकिन सुरजीत सिंह खुशीपुरा के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया।

फिर सुरजीत सिंह ने उसको चुनाव के लिए संयोजक बना दिया अब संयोजक सुरजीत सिंह के लिए चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं या घर-घर जाकर वोट भी मांग रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। साथ में चुनाव कमिटी के सिकंदर सिंह ने अपने घर चुनावी सभा अयोजित की। जिसमें गुरचरण सिंह सयोजक ने भाषण भी दिया जिसकी तस्वीर और वीडियो सीजीपीसी को दे दी गई।

सीजीपीसी के सचिव अमरजीत सिंह और सुखविंदर सिंह राजू ने हल निकालने का दिया आश्वासन

इस मौके पर सीजीपीसी के सचिव अमरजीत सिंह और सुखविंदर सिंह राजू ने आश्वासन दिया कि उनको बुलाकर जरूर कुछ हल निकाला जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में ये थे शामिल

ज्ञापन देने में गुरदयाल सिंह मन्नावाल, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, कुलवंत सिंह, सतपाल सिंह कमलजीत सिंह आदि लोग शामिल थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now