---Advertisement---

पोटका में पंचायती राज दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित

On: April 24, 2026 10:32 PM
---Advertisement---

पोटका : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पूर्वी सिंहभूम के तत्वाधान में पोटका प्रखंड के अंतर्गत पोटका ग्राम में बैठक का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस के नेता सुबोध सिंह सरदार जिला महामंत्री के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार बबलू शामिल हुए। आज के बैठक में पंचायती राज दिवस के विषय को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन कुमार बबलू ने संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण भारत देश में पंचायती राज व्यवस्था का स्वरूप महात्मा गांधी के द्वारा तैयार की गई और उनके विचारों को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को धरती पर उतरने का कार्य किया, ग्राम पंचायत को पूर्ण अधिकारों से लैस किया। आज ग्राम सभा और ग्राम के बैठकों में ग्राम पंचायत के अंतर्गत सभी प्रकार की योजनाओं को विकास मद के द्वारा संचालित करने का अधिकार प्राप्त हो गया है। इस लिए पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के माध्यम से जिला स्तर, प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। ऐसी स्थिति में नौजवानों को, महिलाओं को और वरिष्ठ नागरिकों को आगे जाकर पंचायती राज संस्था से जुड़ने की आवश्यकता है और अपने सभी मूलभूत समस्याओं को समाधान करने का प्लेटफॉर्म पंचायती राज संगठन बनाना है। इसी से संपूर्ण ग्राम स्वराज का परिकल्पना पूरा होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह सरदार जिला महामंत्री, जयराम हसदा जिला सचिव ने संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि पोटका प्रखंड के अंतर्गत 34 ग्राम पंचायतें हैं, जहां सभी पंचायत में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को गठित कर दी जाएगी और समाज से जुड़े सभी सक्रिय लोगों को इसमें स्थान दी जाएगी, तभी कांग्रेस पार्टी के नीति और विचारों को मजबूती मिलेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध सिंह सरदार, जयराम हंसदा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, चमचम आलम, उत्पल साहू, आनंद पाल, सत्यनारायण मदीना सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now