---Advertisement---

बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना जून से पहले होगी शुरू,95 प्रतिशत कार्य पूर्ण!

On: May 7, 2026 2:40 PM
---Advertisement---

आरटीआई एक्टिविस्ट कृतिवास मंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में दर्ज कराई थी शिकायत

जमशेदपुर:आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल के द्वारा पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में बागबेड़ा वृहद ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना को जनहित को देखते हुए शीघ्र शुरू करने के संबंध में शिकायत दर्ज करवाया गया
था कि बागबेड़ा वृहद ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना वर्ष 2015 में पेयजल व स्वच्छता विभाग जमशेदपुर की देखरेख में एक प्राइवेट एजेंसी के द्वारा 2018 में कार्य को पूरा करने की प्रावधान था परंतु अब 11 वर्ष होने के पश्चात भी अब तक पेयजल व स्वच्छता विभाग जमशेदपुर के घोर लापरवाही बरतने के कारण वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना बागबेड़ा को पूरी नहीं की गई है पेयजल व स्वच्छता विभाग जमशेदपुर के अधिकारियों के द्वारा 8 वर्षों से आज कल शुरू होने की बात कह कर आम नागरिकों को सिर्फ कोरा आश्वासन ही दिया जा रहा है। जिसके कारण लगभग 1,50,000 की जनसंख्या को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल के शिकायत पर उपरोक्त मामले में जैसे ही पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा विभाग से जवाब तलब किया गया तो अनिल प्रसाद चीफ इंजीनियर जे जे एम जे एच रांची के द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित कर कहा गया है कि जल शोध संस्थान पांच अदद जल मीनार इंटकवेल वितरण प्रणाली का भौतिक निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है इंटेकवेल से जल शोध संस्थान तक राॅवाटर राइईजिंग मेन का कार्य द्रुत गति से चल रहा है
रॅवाटर राईजिंग मेन पाइप बिछाने के क्रम में वन भूमि रैयति भूमि रोड विभाग एवं रेलवे से लगातार संपर्क स्थापित कर पाइप बिछाया जा रहा है साथ ही साथ खरखाई नदी को पार करने हेतु पाइप केयरिंग ब्रिज का भौतिक निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और 360 एम अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग का कार्य द्रुतगति से चल रहा है एवं लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण है और गृह जल संयोजन का कार्य 70% से ज्यादा पूर्ण हो चुका है तथा
योजना के रॉवाटर पाईप लाईन के क्रिटिकल स्थिति को दुरुस्त करते हुए अनुमानित माह जून 2026 से पूर्व जलापूर्ति प्रारंभ की जा सकती है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now