ममता को शिकस्त देने वाले शुवेंदु अधिकारी रेस में सबसे आगे
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त सफलता मिलने के बाद अब सरकार बनाने की कवायत तेज हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को होने वाली है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो कि बतौर बंगाल के पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। दोनों शामिल होने वाले हैं। इस बैठक में सीएम का नाम ऐलान हो सकता है और 9 में को शपथ ग्रहण होगी।
दोनों नेता दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। मीटिंग में सीएम का ऐलान किया जा सकता है। नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में होगा।
सीएम बनने की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं। सुवेंदु ने ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। इसके अलावा वे नंदीग्राम से भी चुनाव लड़े थे। वहां भी उनको जीत मिली।
4 मई को बंगाल की 293 सीटों के नतीजे आए। बीजेपी को 206 सीटें मिलीं। वहीं ममता की पार्टी TMC सिर्फ 81 पर सिमट गई। भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है। 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे। बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा।
सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे कोलकाता से मध्यमग्राम अपने घर लौट रहे थे। कोलकाता से करीब 20 km दूर डोलतला में एक कार रथ की स्कॉर्पियो के सामने खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की। दो गोलियां चंद्रनाथ के सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
सुवेंदु बोले- मैंने ममता को हराया, इसलिए पीए की हत्या भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उनके पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने ममता को हराया है। सुवेंदु ने कहा- इस हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उसकी जितनी भी निंदा करें वह कम है। हत्या की वजह भवानीपुर से ममता की हार हो सकती है।









