---Advertisement---

कोकर से डेढ़ साल की लापता अदिति का पता बताओ,50000 इनाम पाओ

On: May 11, 2026 7:14 PM
---Advertisement---

रांची: कोकर के खोरहा टोली से लापता 18 महीने की अदिति पांडे की तलाश में रांची पुलिस अलग-अलग इलाकों में लगातार छापामारी अभियान चला रही है।हर संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है और हर उस जानकारी को खंगाला जा रहा है, जो अदिति तक पहुंचने में मदद कर सके। सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। कोई भी संभावना नजरअंदाज नहीं की जा रही। इधर बच्ची के परिवार वालों जैसे सांप सूंघ गया हो वह स्थिति है। हर कोई सोच रहा है एक दिन फिर से उसकी हंसी और खिलखिलाहट से घर का माहौल बदलेगा। छोटी सी भी हलचल पर लोगों की निगाहें इधर-उधर उसकी तलाश रही हैं।

रांची पुलिस ने अदिति के बारे में पक्की जानकारी देने वाले के लिए 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। मतलब अगर किसी ने कुछ देखा है, कुछ सुना है, या कोई हल्की सी भी जानकारी है, तो वह बिना डर पुलिस तक पहुंचा सकता है।
रांची पुलिस ने लोगों से सीधे संपर्क के लिए चार नंबर जारी किए हैं। छोटी सी भी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का वादा किया है।

रांची एसएसपी : 9431706136
सिटी एसपी : 9431706137
सदर डीएसपी : 9431102090
सदर थानेदार : 9431706160
रांची की दुआ- अदिति जल्द लौट आए
इस वक्त रांची में एक परिवार सिर्फ पुलिस की कार्रवाई का इंतजार नहीं कर रहा, बल्कि हर दुआ, हर उम्मीद और हर दस्तक में अपनी बच्ची को तलाश रहा है। शहर की यही दुआ है कि अदिति जल्द मिले। सही सलामत मिले। और फिर से अपने घर में वही किलकारी गूंजे, जिसका इंतजार हर गुजरते पल के साथ और गहरा होता जा रहा है।

शायद अगला पल कोई खुशखबरी लेकर आए। परिवार का हर सदस्य बस एक ही उम्मीद में बैठा है कि उनकी अदिति सही सलामत वापस लौट आए। एक बच्ची के लापता होने से पूरा मोहल्ला बेचैन है। इतनी छोटी बच्ची का अचानक गायब हो जाना हर किसी के मन में डर और सवाल दोनों छोड़ गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now