---Advertisement---

सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह, टॉपर्स हुए सम्मानित

On: May 14, 2026 2:23 PM
---Advertisement---

जिला टॉप-10 में विद्यालय की 6 छात्राओं ने बनाई जगह, अभिभावकों में खुशी की लहर

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को झारखंड माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय स्तरीय टॉप-10 विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, वहीं उनके अभिभावकों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष जोखू प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, प्रधानाचार्य रविकांत पाठक, अभिभावक हाजी मंजर कश्मी तथा शशिकांत पांडेय ने संयुक्त रूप से भारत माता, ओम एवं मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि विद्यालय की यह उपलब्धि आचार्यों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की छह छात्राओं ने गढ़वा जिला टॉप-10 में स्थान बनाकर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण सरस्वती विद्या मंदिर लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

विद्यालय अध्यक्ष जोखू प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन को देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि गढ़वा जिला शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला टॉप-10 में विद्यालय के विद्यार्थियों का स्थान प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी।

विद्यालय स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में यशफी रानी ने 476 अंक (95.20 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी कुमारी 475 अंक (95 प्रतिशत) के साथ द्वितीय तथा पल्लवी कुमारी 474 अंक (94.80 प्रतिशत) के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी प्रकार स्नेहा कुमारी गुप्ता ने 473 अंक (94.60 प्रतिशत), सुकृति चौबे एवं गुंजा यादव ने 469 अंक (93.80 प्रतिशत), चाहत जायसवाल ने 465 अंक (93 प्रतिशत), जैश कुमार एवं पीहू अग्रवाल ने 460 अंक (92 प्रतिशत), शुचि पांडेय ने 457 अंक (91.40 प्रतिशत), वैष्णवी कुमारी ने 454 अंक (90.80 प्रतिशत) तथा पीयूष कुमार ने 452 अंक (90.40 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा सभी मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मेधा सम्मान समारोह के समापन के बाद पूर्व में चुनाव से चयनित बाल संसद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, सेनापति एवं सहसेनापति दायित्वधारियों को विद्यालय अध्यक्ष जोखू प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद एवं प्रधानाचार्य रविकांत पाठक द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान सभी दायित्वधारियों को बैज प्रदान कर उनके उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

मौके पर विद्यालय के आचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, नीरज कुमार सिंह, अविनाश कुमार, सुजीत कुमार दुबे,अभिभावक उत्तम चंद्र जायसवाल, बृजेश चौबे, सत्येंद्र गुप्ता, देवनंदन यादव, राजकुमार चंद्रवंशी,संजय कुमार,श्रवण प्रसाद, खुशबू सिंघल, अनुराधा देवी,जया देवी,ऋषिकेश तिवारी, हिमांशु झा, सत्येंद्र प्रजापति, नंदलाल पांडे, प्रसून कुमार,प्रदीप कुमार, रेनू पाठक, सलोनी कुमारी, नेहा कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now