---Advertisement---

सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूटने वाले अपराधियों का पुलिस से एनकाउंटर,एक को गोली,चार गिरफ्तार

On: May 19, 2026 2:00 PM
---Advertisement---

रांची:गोपालपुर थाना क्षेत्र में CMS सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूट कांड में शामिल गिरोह की पुलिस से मुठभेड़ की खबर है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की लूट कांड में शामिल अपराधी उदयिनी गांव में मौजूद हैं। इस सूचना के मिलते ही मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। वहीं उसके चार साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अपराधियों की मोटरसाइकिल, हथियार और गोली के कई खोखे बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी गई।

बताया जा रहा है कि विगत 13 मई को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा में CMS सिक्योरिटी वैन को घेर लिया था। बदमाशों ने हथियार दिखाकर गार्ड को डराया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वैन में रखा 27 लाख रुपये से भरा बक्सा लेकर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।

लूट के बाद भागने के दौरान अपराधियों ने करीब तीन किलोमीटर दूर एक खेत में रुपयों से भरा बक्सा फेंक दिया था। पुलिस को बाद में वह बक्सा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना तंत्र के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी थी।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में लूटकांड से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

सोनुवां में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की भीषण मुठभेड़,भारी संख्या में नक्सली ढेर! सारंडा में हाई अलर्ट

गढ़वा में पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई: 200 अवैध वसूली के आरोप में शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप सील

जमशेदपुर:सड़क हादसों पर डीसी गंभीर, 15 साल से अधिक पुराने कंडम वाहनों को हटाने की तैयारी

बागबेड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

जमशेदपुर:गायत्री परिवार की ओर से तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को जागरूकता गोष्ठी के लिए तैयारी शुरू