---Advertisement---

जमशेदपुर: एग्रीको हेल्थ अवेयरनेस संस्था के तत्वाधान में 13 मई से चल रहे समर कैंप में रेन डांस व बाथ टब डांस आयोजित

On: May 20, 2026 8:01 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में एग्रिको Health awareness संस्था द्वारा अयोजित 13 मई से चल रहे समर कैंप में आज बच्चों के लिए रेन डांस का आयोजन हुआ जिसके बारे में संस्था के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि यह संस्था पिछले कई सालों से बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन करते आ रहा है। इसी क्रम में आज बच्चों के लिए रेन डांस और बाथ टप डांस का आयोजन किया गया जिसमें करीब 500 बच्चों ने भाग लिया इस भूषण गर्मी में रेन डांस में बच्चों ने और अभिभावको ने भाग लेकर गर्मी से राहत पाकर खुश हुआ पूरा प्रोग्राम सुबह 6 बजे चालू हुआ जो 9 बजे खत्म हुआ संथा द्वार बच्चों को नाश्ते में छोटा भटूरा मैं और ors का जूस दिया जो पूरी तरह से नि: शुल्क था।

गोपाल अग्रवाल ने बताया कि समर कैंप में 600बच्चे भाग लिये। इस कैंप में सारी खेलकूद जैसे खोखो, फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबाल,बैडमिंटन, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, तैराकी, जैसे खेल का योजना रोजना चलता है जिसको 50 कोच संचलित करते हैं इसका संपूर्ण 25 मई को एग्रीको क्लब हाउस मे होगा जिसमें बच्चों समर कैंप में खेल कूद में उम्मीद पुरस्कार के लिए बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र संस्था द्वार दिया जाएगा।

10 दिन से चल रहे कैंप को सफल बनाने में चेयरमैन गोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेश चौरसिया, सचिव सनोज सिंह, कैशियर राजा राव या सारे पदाधिकारी की भूमिका थी।
है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now