---Advertisement---

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

On: May 21, 2026 11:08 AM
---Advertisement---

नशा सामग्री और डेली लॉटरी की होलसेल मंडी है मानगो :विकास सिंह
जमशेदपुर:मानगो के पारडीह चौक में महेश सिंह की गल्ला की दुकान मामा स्टोर में बीती रात चोरों ने दुकान की एसबेस्टस की छत को काटकर अंदर प्रवेश कर लगभग पचासी हजार रु नगद और दस हजार रु के मूल्यवान सामग्री चोरी करके फरार हो गए ।

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन के अनुसार देर रात लगभग 11:00 बजे महेश सिंह अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे । दुकान में बिक्री अच्छी रहने के कारण सुबह सवेरे दूध,दही एवं कच्ची सामग्री का पैसा भुगतान करने हेतु वह नगद रुपया दुकान में ही रख कर चले जाते है प्रतिदिन के अनुसार अपनी दुकान को जब उन्होंने प्रातः 6:00 बजे खोला तो देखा कि समान पूरा अस्त व्यस्त है ऊपर देखा तो दंग रह गए देखा कि चोरों ने छत काटकर दुकान में प्रवेश कर दुकान में रखे बैग में रखे हुए पचासी हजार रुपए लेकर फरार हो गए हैं महेश सिंह ने इसकी सूचना भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दिया।

सूचना मिलते ही विकास सिंह मामा स्टोर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए स्थानीय मानगो थाना में पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग किया । विकास सिंह ने कहा की पूरा मानगो नशा की सामग्री और डेली लाटरी का होलसेल मंडी बना हुआ है कोई ऐसा गली मोहल्ला नहीं जहां धड़ल्ले से नशा के कारोबार नहीं हो रहा हो । स्थानीय लोग जब इसका विरोध करते हैं तो नशा के कारोबार से जुड़े लोगों के गुस्से और दबंगई का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है जब स्थानीय लोग इसके शिकायत स्थानीय थाना में करते हैं तो वहां भी मिली भगत के कारण उन्हें निराशा ही हाथ लगती है । विकास सिंह ने कहा की चोरी, नशा की समान की बिक्री और डेली लाटरी में अगर विराम नहीं लगेगा तो जल्द लोगों को जागरूक और भयमुक्त करने के लिए पैदल मार्च निकालकर जिला प्रशासन को आईना दिखलाया जाएगा ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सली हथियार के साथ करेंगे आज सरेंडर, देखें सूची

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों युवा, तभी बचेगी जिंदगी : एसपी आशुतोष शेखर

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत

जमशेदपुर: एग्रीको हेल्थ अवेयरनेस संस्था के तत्वाधान में 13 मई से चल रहे समर कैंप में रेन डांस व बाथ टब डांस आयोजित