---Advertisement---

जमशेदपुर:पति के साथ बाइक पर जा रही महिला का पर्स उचक्कों छीना,संतुलन बिगड़ा,गिरी,टीएमएच में भर्ती

On: May 25, 2026 12:16 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: शहर में उचक्कों का मनोबल हाई है। इसी बीच खबर आ रही है कि पति के साथ बाइक पर जा रही महिला से उच्चकों ने पर्स छीन लिया। इस दौरान वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आए हैं। जिसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार दोपहर बिष्टुपुर थानांतर्गत कीनन स्टेडियम के पास घटी। पति के साथ बाइक पर जा रही महिला नीतू पांडे का पर्स बाइक सवार बदमाश छीन कर फरार हो गये.
इस दौरान संतुलन बिगड़ने से नीतू बाइक से गिर कर जख्मी भी हो गयी. सिर में चोट लगने के कारण उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पीड़िता के पति गौरी शंकर पांडेय ने बताया कि वे लोग साकची से बिष्टुपुर जा रहे थे. पत्नी ने कंधे पर पर्स रखा था. कीनन स्टेडियम के पास बाइक से दो बदमाश आये और पर्स की छिनतई कर ली. इस दौरान पत्नी सड़क पर गिर गयी और बदमाश फरार हो गये. मौके पर जुटे राहगीरों ने बिष्टुपुर पुलिस को फोन कर जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. राहगीर ही पत्नी को लेकर इलाज के लिए टीएमएच ले गये. वहीं, पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है.

छिनतई गिरोह हाल के दिनों में बिष्टुपुर क्षेत्र में काफी सक्रिय है. पिछले कुछ दिनों में कीनन स्टेडियम रोड को बदमाशों ने सॉफ्ट टारगेट प्वाइंट बनाया है. सीधी और अच्छी सड़क होने के कारण बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फौरन मौके से फरार होने में सफल हो रहे हैं. लोगों ने बताया कि लगातार घटना होने के बाद भी पुलिस कीनन स्टेडियम के पास गश्ती नहीं बढ़ा रही है.

पिछले दिनों कीनन स्टेडियम के पास ऑटो से जा रही धातकीडीह निवासी आयशा से बाइक सवार बदमाश पर्स छीन कर मौके से फरार हो गये थे. इस दौरान गिरने से महिला जख्मी भी हो गयी थी. इसके अलावा स्कूटी सवार महिला से बदमाशों ने पर्स छिनतई की घटना को अंजाम दिया था.वहीं बिष्टुपुर थानांतर्गत जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के पास स्कूटी से जा रही महिला रिंकू झा के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली थी. स्कूटी से गिरने से रिंकू जख्मी भी हुई थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा