---Advertisement---

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

On: June 18, 2026 4:30 PM
---Advertisement---

रांची। राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से पुलिस का हथियार छीनकर फरार हो गए। आरोपियों के भागने के दौरान पुलिस और उनके बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस ने कोडरमा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों को पूछताछ के लिए चान्हो थाना लाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों का हथियार छीन लिया और थाना परिसर से भागने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीछा करने के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। थाना हाजत से आरोपियों के फरार होने और हथियार छीनने की घटना को गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी समीक्षा की जा रही है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक