---Advertisement---

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

On: June 28, 2026 10:18 PM
---Advertisement---

गढ़वा:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में आज पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर असजद अंसारी एवं रंका प्रखंड प्रमुख लीलावती देवी के द्वारा संयुक्त रूप से छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर की गई ।

इस दौरान अपने संबोधन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने कहा कि पोलियो का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है। साथ ही साथ यह बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है ।

पल्स पोलियो कार्यक्रम से जो भी बच्चे दवा पीने से छूट जाते हैं उन्हें विकलांग होने की समस्या ज्यादा उत्पन्न हो जाती है । इसी से बचाव को लेकर यह अभियान चलाया जाता है । ताकि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा सके ताकि वे जीवन भर पोलियो मुक्त हो सके । उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलकर इस अभियान को पूरा करना होगा । इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर असजद अंसारी ने कहा कि रंका सीएचसी अंतर्गत रंका, रमकंडा एवं चिनिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर सभी गांव में 191 बूथ बनाकर सहिया, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा पल्स पोलियो अभियान को लेकर आज बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगे। जबकि कल और परसों घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत को लेकर उनकी टीम यहां पूरे जोश के साथ कार्य कर रही है । निश्चित रूप से हम लोग पोलियो मुक्त भारत में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान प्रखंड प्रमुख लीलावती देवी ने कहा की पोलियो के कार्यक्रम में सभी लोगों को मिलकर कार्य करना चाहिए । साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रचार किया जाना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिला सके।

इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नारायण राम ,प्रखंड लेखा प्रबंधक दिनेश प्रसाद गुप्ता, प्रधान सहायक ललन राम, एमटीएस पंकज विश्वकर्मा, सनार्थी टोपनो ,अनिल ठाकुर ,अनिल राम, बिपिन यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

57वें ब्रह्मोत्सवम् के पाँचवें दिन शेष वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने दिए भक्तों को दिव्य दर्शन

बैंगलुरू इंटक के कार्यकारिणी की बैठक शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह

मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज विजेता बनी चिरुडीह की सीता सोहराय एकादश,3 मैचों की श्रृंखला में काजल आर्टिस्ट एकादश को 2-0 से हराया

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान