---Advertisement---

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

On: July 7, 2026 12:21 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: परसुडीह पुलिस ने करीब डेढ़ वर्ष पुराने डकैती की साजिश से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान छोटा गोविंदपुर निवासी लखीकांत गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लगातार पुलिस से बचते हुए ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन आखिरकार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें दबोच लिया।
सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 25 अक्टूबर 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटा गोविंदपुर के एक निर्माणाधीन फ्लैट में कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ इकट्ठा होकर बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई, जहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ था।
उस समय गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में लखीकांत गोप और समीर गोप के नाम सामने आए थे। दोनों घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। हाल ही में मिली पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। लखीकांत गोप के खिलाफ वर्ष 2016 से रंगदारी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि समीर गोप पर भी रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान में पुलिस पदाधिकारी रितेश कुमार, संदीप कुमार सिंह, संतोष कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया