जमशेदपुर: सालगाझुड़ी ट्रेन हादसे में महिला की हुई पहचान ,श्रीराम स्वीट्स के संचालक पार्थो ओझा की पत्नी
परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुड़ी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने वाली महिला की पहचान हो गई है।
मृतका की पहचान सोनारी के खूंटाड़ीह ईस्ट मस्जिद रोड निवासी रूमा ओझा के रूप में हुई है। वह श्रीराम स्वीट्स के संचालक पार्थो ओझा की पत्नी थीं और दो बच्चों की मां थीं।
परिजनों के अनुसार, उनकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इलाज चल रहा था।
पुलिस ने पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
