---Advertisement---

मखदुमपुर बाढ़:नेता रेल अफसर आ रहे जा रहे सप्ताह भर से लोगों का घर नाले में,प्रशासन बेखबर..?

On: June 28, 2023 5:10 PM
---Advertisement---

रिपोर्ट सतीश सिन्हा

जमशेदपुर:वर्षों से बाढ़ का पर्याय और लोगों के लिए अभिशाप बना पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत परसुडीह थाना क्षेत्र मखदुमपुर मुंशी मोहल्ला का नाले से ही मानसून के शुरुआत में ही बाढ़ आ गई है। कई लोगों के घरों पहले की तरह पानी भरा गया है। खास बात है कि पहले तो दो-तीन दिन में निकाल दिया जाता था लेकिन इस बार सप्ताह भर हो गए हैं लोग पानी में खा रहे हैं पहले में सो रहे हैं पानी में नहा रहे हैं। काम-धाम छोड़कर ऊपर वाले से मना रहे हैं कि अभी बारिश ना हो वरना उनका पूरा घर ही डूब जाएगा। लोगों को एक ओर सांप बिच्छू कीड़े मकोड़े और मच्छर मक्खियों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है जबकि दूसरी ओर पहले ही कई सामान डूबकर खराब हो चुके हैं और बारिश होने पर उन्हें यह चिंता सता रही है कि बचे खुचे सामान भी ना डूब जाएं! काम-धाम रोजी-रोटी तो चौपट हो ही रही है। वहीं चर्चा यह भी है कि जब सैकड़ों लोग मुसीबत में है तो जिला प्रशासन को भी कम से कम सांत्वना देने जरूर आना चाहिए था और यदि जिला प्रशासन आती तो हो सकता था कि समस्या का समाधान और जल्दी होता! और लोगों का मनोबल भी थोड़ा हाई हो जाता!

खबर यह है कि स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि बाढ़ में फंसे गाय के दो बछड़े भी दम तोड़ चुके हैं। लोग नेता प्रशासन को पूछ रहे हैं लोगों का कहना कि रोज आते हैं आश्वासन देकर चले जाते हैं आज होगा कल होगा।

इधर खबर यह भी है कि सांसद विद्युत वरण महतो की पहल से कल जो बैठक रेल अफसरों के साथ उनकी हुई समस्या का समाधान अस्थाई तौर पर निकालने का प्रयास जारी रहने की भी खबर है। इसी कड़ी में बुधवार को कई बड़े अफसरों ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का जायजा लिया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया है।

बहरहाल स्थिति में नर्क में जीवन जीने के अलावा फिलहाल कोई चारा नजर नहीं आ रहा है। कई लोग तो अपना घर छोड़कर दूसरे के घरों में पनाह लिए हुए हैं। खटाल के जानवर ऊंचे स्थानों पर सड़क पर हैं। सामान भी निकाल निकाल कर दूसरे जगह पहुंचा रहे हैं। अभी देखना है कि इन्हें नारकीय जीवन से कब मुक्ति मिलती है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह