खाद्य सामग्री का जायजा लेते एसडीओ कौशल कुमार (ईटीवी भारत)
दुमका विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और प्रशासन बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. एक महीने तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं और भोले बाबा का जलाभिषेक करते हैं. श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर तक सुगमता से जलार्पण करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने बासुकीनाथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया.
खाद्य पदार्थों की जांच की गई
उन्होंने मंदिर के पास सड़क किनारे से दुकानों का अतिक्रमण हटाया और दुकानदारों से जुर्माना वसूलते हुए सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी. इस दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ विभिन्न नाश्ता दुकानों एवं भोजनालयों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच भी करायी. उन्होंने कहा कि सावन माह में श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दर निर्धारित कर दी गयी है.
जानकारी देते एसडीओ कौशल कुमार (ईटीवी भारत)
मिलावटी पदार्थ बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
दुकानदार श्रद्धालुओं को निर्धारित दर पर एवं उचित वजन में खाद्य सामग्री उपलब्ध करायें। यदि खाद्य पदार्थों में कोई मिलावट पाई गई तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि गलत सामान बेचते पकड़े जाने पर सामान जब्त करने के साथ ही दुकान भी सील कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें-
श्रावणी मेला 2026: स्वास्थ्य से लेकर यातायात तक विशेष इंतजाम, लगेंगे 35 स्वास्थ्य शिविर, कांवरिया रूट पर बड़े वाहनों की नो एंट्री.
श्रावणी मेला 2026: 28 जुलाई तक पूरी हो जाएंगी तैयारियां, एआई कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
श्रावणी मेला 2026: दुमका डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा




