
जमशेदपुर:भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश जमशेदपुर विभाग के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 13 अगस्त 2026 को यूसीआईएल तुरामडीह सामुदायिक भवन में किया गया।

जिसका संचालन विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह के द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय बी सुरेंद्रम जी , क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव एवं प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह जी तथा अखिल भारतीय खनिज धातु महासंघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पंडित उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम पदाधिकारियों के द्वारा भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी को पुष्प अर्पित किया गया एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंचासीन अधिकारियों का पुष्प एवं अंग वस्त्र देकर कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला जिला के भारतीय मजदूर संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रम जी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने भारत सरकार के द्वारा लाये गए चार लेबर कोड पर विस्तृत रूप से बताया जिसमें दो लेबर कोर्ट मजदूर के हित में है और दो लेबर कोड मजदूर के हित में नहीं है । भारतीय मजदूर संघ हमेशा ही जो दो लेबर कोड मजदूर हित में नहीं है उसका विरोध कर रहा है आगामी 17 अगस्त को संपूर्ण भारतवर्ष के जिला मुख्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा और माननीय प्रधानमंत्री वित्त मंत्री एवं श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा जिसमें मुख्य मांग न्यूनतम ई पी एस 95 के अंतर्गत आने वाले पेंशनधारी का पेंशन को 1000 से 7500 हजार करना और साथ ही साथ आयुष्मान चिकित्सा योजना से जोड़ा जाए,समान काम के लिए समान वेतन देना, बोनस की सीलिंग को 18000 करना , बैंकों में कार्य दिवस 5 दिन करना, ग्रेच्युटी सीमा 40 लाख की जाय, श्रम कानूनों से मजदूर विरोधी प्रावधान हटाए जाए,ESIC वेतन सीमा 21000 से बढ़ाकर 42000 किया जाए, न्यूनतम मजदूरी प्रतिमाह 30000 की जाए,योजना कर्मियों का मानदेय बढाया जाए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से यूरेनियम मजदूर संघ जादूगोड़ा अध्यक्ष आनंद महतो, महामंत्री मुकेश कुमार, संयुक्त मंत्री उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, उज्जवल दास, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास, कार्यकारी अध्यक्ष वॉइ शुक्ला , सरायकेला जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला मंत्री केश्वर मिश्रा, पश्चिमी सिंहभूम कार्यकारी अध्यक्ष राम प्रकाश दास एवं अन्य कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका रही।





