{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
दिल्ली: बुराड़ी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सूटकेस के अंदर नाबालिग बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में दिल्ली पुलिस ने मुकुंदपुर पार्ट-2 निवासी अविनाश पुत्र शोकी राय को हिरासत में लिया है। पुलिस अब बच्ची की मौत की वजह और वारदात के पीछे की पूरी कहानी खंगालने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ और आउटर नॉर्थ जिले की टीम को मामले से जुड़ी अहम गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विश्वेंद्र चौधरी की निगरानी में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अविनाश को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान पुलिस का दावा है कि आरोपी ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर बुराड़ी के अजीत विहार पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर वहां एक सूटकेस बरामद किया गया, जिसमें नाबालिग लड़की का शव छिपाकर रखा गया था।
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, वारदात कब और कैसे हुई तथा इसके पीछे आरोपी का मकसद क्या था। घटनाक्रम की सभी कड़ियों को जोड़कर पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।
पहले भी दो मौतों से दहला था बुराड़ी
बुराड़ी में इस तरह की सनसनीखेज घटना पहली बार सामने नहीं आई है। पिछले महीने भी कमलपुर इलाके में एक घर के अंदर 26 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ क्राइम टीम, एफएसएल अधिकारी और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। घटना की जांच में पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए थे।
फिलहाल बच्ची की मौत से जुड़े इस नए मामले ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।





