
जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन झारखंड प्रदेश जमशेदपुर की वीरांगनाओं ने अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती भारती सिंह के निर्देशानुसार सावन महोत्सव का आयोजन किया।

शहर के होटल केनेलाईट में सावन महोत्सव में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नृत्य संगीत की धुम रही सावन महोत्सव में सभी महिलाएं सज-धज कर आई थी। सबने सावन क्यून में पार्टिसिपेट किया, जिसमें श्रीमती आशा सिंह सावन क्यून चुनी गई। सेकेंड रनरअप श्रीमती रानी सिंह बनी फर्स्ट रनरअप श्रीमती प्रीति सिंह रही।

इस सावन महोत्सव में शामिल थी करीब साठ महिलाएं जिसमें श्रीमती भारती सिंह, सीमा सिंह, रजनी सिंह, अर्चना सिंह, रिद्धी सिंह रुबी सिंह , खुशबू सिंह, अंजली सिंह आशा सिंह, बिंदू सिंह, माला सिंह, प्रतिभा सिंह, मोनिका सिंह, मिनी सिंह, संगीता सिंह, वीनीता सिंह, पुनम सिंह, पार्वती सिंह, किरण सिंह, पूजा सिंह, प्रिती सिंह, संगीता सिंह, नमिता सिंह आरती सिंह, शीतल सिंह तोमर, सुमन सिंह, रानी सिंह, बबली सिंह, आरती सिंह, शीतल सिंह, शीला सिंह, रिंकू सिंह आदि मौजूद थी। और सर्व समाज से भी थी।






