
गढ़वा:गढ़वा सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं की ओर से मंगलवार को दिवंगत अधिवक्ता हरिनारायण धर दूबे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नई अधिवक्ता बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत हरिनारायण धर दूबे जी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, व्यवहार, सामाजिक योगदान एवं अधिवक्ता समुदाय के प्रति उनके समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि व्यक्ति भले ही इस दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसके अच्छे विचार, कार्य और स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहती हैं। हरिनारायण धर दूबे का सरल स्वभाव, स्नेह और मार्गदर्शन लंबे समय तक लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में गौतम कृष्ण सिन्हा, नवीन चंद्र सिंह, शिव बाबू, सौरभ कुमार धर दुबे,प्रमोद सोनी, अनुराग चंदेल, पंकज विश्वकर्मा, प्रेमनाथ सिंह, शीतल सोनी, ललित पांडेय ,रौशन वर्मा समेत गढ़वा बार एसोसिएशन के अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इसके अलावा पी.डी.जे. मनोज प्रसाद, एडीजे-1 दिनेश कुमार, एडीजे-2प्रभात कुमार शर्मा, एडीजे-4 आशुतोष कुमार पाण्डे, सीजेएम-एमडी अब्दुल नसीर, न्यायिक दंडाधिकारी-अनुलिका कुमार, नरेन्द्र कुमार,एसडीजेएम मोनिका प्रसाद, रजिस्ट्रार महेंद्र पंडित, समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय हरिनारायण धर दूबे की स्मृतियां हमेशा उनके साथ रहेंगी और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।




