
जमशेदपुर: लगातार बारिश के कारण बाढ़ और जलजमाव से प्रभावित लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी को देखते हुए सौरभ विष्णु फाउंडेशन की ओर से मानगो क्षेत्र के लक्ष्मण नगर, राम नगर और शांति नगर में जरूरतमंद परिवारों के बीच भोजन का वितरण किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं।

इस दौरान सौरभ विष्णु ने लोगों से अपील की कि बाढ़ का पानी बढ़ने पर घरों में रुकने का जोखिम न लें और तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थान पर चले जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा प्रशासन के राहत एवं बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करें। संकट की इस घड़ी में एक-दूसरे की मदद करना ही सबसे बड़ी मानवता है। लक्ष्मण नगर, राम नगर और शांति नगर के लोगों ने कहा कि गर्मी में पानी ही नहीं आता है और बारिश में उतना ही जादा पानी आ जाता है। जो लोगों का किसी काम का नहीं है पानी को तरसते रहते हैं और पानी से ही प्रताड़ित होते है। ये समस्या बरसों से चली आ रही है प्रशासन और नगर निगम को कुछ फर्क़ ही नहीं पडता है । सौरभ विष्णु फाउंडेशन ने बाढ़ से प्रभावित तीनों क्षेत्रौ में सभी लोगों को खाने की सामाग्री पहुँचा कर
एक छोटी सी मदद करने की कोशिश की गई ।
सौरव विष्णु ने कहा, “बाढ़ से प्रभावित कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे। सौरभ विष्णु फाउंडेशन इस मुश्किल समय में लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और जरूरत के अनुसार भोजन व अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रखेगा।” उन्होंने प्रशासन से भी प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की मांग की, ताकि लोगों को समय पर मदद मिल सके।







