{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन महीने की नवजात बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में 35 वर्षीय आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम की है। उस समय बच्ची अपने घर के अंदर खाट पर लेटी हुई थी। उसकी मां घर में खाना बना रही थी, जबकि पिता घरेलू काम में व्यस्त थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी जितेंद्र उनके घर पहुंचा।
बताया जा रहा है कि आरोपी परिवार को पहले से जानता था। वह घर में पहुंचने के बाद बच्ची के साथ खेलने लगा। परिवार के लोगों को आरोपी पर किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। इसके बाद वह बच्ची को अपने साथ बाहर ले गया।
करीब आधे घंटे बाद आरोपी बच्ची को लेकर वापस घर आया और उसे खाट पर लिटाकर वहां से चला गया। इसके कुछ देर बाद बच्ची लगातार रोने लगी। उसकी मां ने जब उसे शांत कराने की कोशिश की तो बच्ची के जननांगों से गंभीर रक्तस्राव होता दिखाई दिया। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने शोर मचाया।
परिजन तत्काल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज सैफई में चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी परिवार का परिचित और पड़ोसी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बच्ची के पिता की शिकायत पर बुधवार को आरोपी जितेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।







