---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर: रमुना से नगर उंटारी आ रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, पांच लोग घायल, दो रेफर

On: June 29, 2023 12:46 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– गढ़वा – श्री बंशीधर नगर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 सड़क पर बुधवार की देर शाम को रमुना थाना क्षेत्र के बहियार पुल के निकट बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी पर सवार कुल 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी मालिक व एक अन्य चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के चिकित्सक ने सभी घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।

सड़क हादसे में घायल होने वालों में नगर उंटारी थाना क्षेत्र के गरबांध गांव के पाठगढ़ टोला निवासी लाल मुनी उरांव, मुनेश्वर उरांव, बैजनाथ उरांव जंगीपुर गांव निवासी सच्चिदानंद तिवारी, चितविश्राम गांव निवासी सुनील सोनी उर्फ पिंटू व नंदकिशोर पांडे का नाम शामिल है। घायलों में लालमुनि उरांव और सच्चिदानंद तिवारी को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना के विषय में घायलों ने बताया कि वे सभी डाल्टनगंज से रमुना तक अर्श बस से उतरे थे। वहां से बोलेरो गाड़ी पर सभी लोग सवार होकर बंशीधर नगर आ रहे थे। इसी बीच बोलेरो गाड़ी का चालक कधवन गांव निवासी मुन्ना अंसारी गाड़ी से उतर कर एक युवक को गाड़ी चलाने के लिए दे दिया। जबकि बोलरो गाड़ी पर सवार सभी लोग युवक को आराम से गाड़ी चलाने को कहा गया। क्योंकि गाड़ी का लाइट नहीं था लेकिन वह युवक काफी तेज गति में गाड़ी चला रहा था। इसी बीच बहियार पुल के निकट गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद दोनों लोग फरार हो गए। इधर घटना के बाद रमुना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर बोलेरो गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें