---Advertisement---

नवरात्रि : पहली बार रख रहे हैं नवरात्रि का व्रत, तो इन बातों का रखें खास ध्यान, जान लें सारे जरूरी नियम

On: October 15, 2023 5:02 AM
---Advertisement---

हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक शारदीय नवरात्रि आज से शूरू हो गई है ꫰ देशभर में मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है ꫰ मां जगदंबे की भक्ति में डूबे लोग धूमधाम से उनका स्वागत कर रहे हैं ꫰

मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा पृथ्वीलोक पर रहती हैं और घर-घर में वास करती हैं ꫰ इस दौरान 9 दिनों तक श्रद्धा भाव से मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और आखिरी दिन कन्या-पूजन कर विजयादशमी के दिन विदाई दी जाती है ꫰

कई भक्त 9 दिन व्रत रखते हैं और केवल फलों का सेवन करते हैं ꫰ नवरात्रि के 9 दिनों में व्रत रखने का खास महत्व है, इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है ꫰ तन, मन और आत्मा की शुद्धी भी होती है ꫰ अगर आप पहली बार नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो इन नियमों का खास ध्यान रखें, अन्यथा व्रत अधूरा रह सकता है꫰

इन नियमों का रखें ध्यान:-

• नवरात्रि के 9 दिन सात्विक भोजन करें, भूलकर भी गेहूँ और चावल ग्रहण ना करें ꫰ रागी, ड्राई फ्रूट्स, सींघाडे का आटा, सेंधा नमक, मूंगफली, साबुदाना से बनी चीजें ग्रहण कर सकते हैं ꫰

• इन 9 दिनों में बाल और नाखून काटना वर्जित है ꫰

• घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें, क्योंकि नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान मां दुर्गा का घर में वास होता है ꫰

• 9 दिनों तक सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें ꫰

• मां दुर्गा की पूजा के दौरान लाल रंग का फूल जरूर अर्पित करें, इससे मां प्रसन्न होती हैं और उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है ꫰

• मां दुर्गा को श्रृंगार के सामान अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है ꫰

• नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें और व्रत का संकल्प लें ꫰ पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करें और सुबह-शाम आरती करें ꫰

• 9 दिनों तक भूलकर भी लहसुन और प्याज का सेवन नही करना चाहिए, मन को शांत रखें, गुस्सा ना करें और किसी को अपशब्द ना कहें ꫰

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now