खेल-कूद

World Cup : आज दमदार इंग्लैंड की भिडंत अफगानिस्तान से, जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड और संभावित प्लेइंग 11

World Cup 2023: आज दोपहर 2 बजे से दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड का सामना अफगानिस्तान से होगा। जिन्हें अपने पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले में इंग्लैंड भले ही हार गई हो, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और अफगानिस्तान का वनडे में सिर्फ 2 बार आमना-सामना हुआ है। वह भी विश्व कप है। दोनों मैचों में इंग्लैंड ने बाजी मारी है।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजाई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जदरान, राशिद खान, मुजीब-उर-रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच धीमी रहती है। छोटा मैदान होने के बावजूद यहां रन बनाना आसान नहीं है। स्पिनर्स को यहां अधिक सहायता मिलती है। इस विश्व कप में दिल्ली की पिच बल्लेबाजों की फेवरेट बन रही है। सपाट पिच पर यहां बैट्सैमन जमकर रन कूट रहे हैं। अब तक वर्ल्ड कप 2023 में खेले गए दोनों मैच हाई स्कोरिंग रहे। दक्षिण अफ्रीका ने यहां 428 रन बनाए थे। वहीं, टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 273 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इंग्लैंड और अफगानिस्तान का मैच हाई स्कोरिंग हो सकता है। अब तक इस मैदान में 30 वनडे मैच हुए हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!