
पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां गंगा नदी के किनारे मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। जिसमें तीन अपराधी ढेर हो गए हैं।
सूत्रों केमुताबिक पटना पुलिस और एसटीएफ की अपराधियों से मुठभेड़ 40 राउंड फायरिंग हुई जिसमें तीन अपराधी ढेर हो गये।
इधर इस बात की खबर मिलते ही दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाए जाने की सूचना पर उनके स्वजन और परिचित बड़ी संख्या में पहुंच गए. इस दौरान परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई और शव देखने की मांग को लेकर हंगामा किया.
पुलिस के मुताबिक, तीनों अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और हाल ही में मनेर में हुई हत्या के मामले में भी वांछित थे।पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने मनेर थाना क्षेत्र में अभियान चलाया था। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। अपराधियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए 24 से अधिक राउंड फायरिंग की।पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की ओर से चलाई गई एक गोली मनेर थानाध्यक्ष की वर्दी को छूते हुए निकल गई। पुलिस टीम के अन्य सदस्यों पर भी फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों अपराधी घायल हो गए।घटनास्थल पर तलाशी के दौरान तीनों अपराधी घायल अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पटना पुलिस के मुताबिक, मारे गए तीनों अपराधियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ दानापुर, शाहपुर, मनेर और आसपास के थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल ही में अष्टमी के दिन मनेर थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में भी इनकी संलिप्तता सामने आई थी। इस मामले में तीनों पुलिस की तलाश में थे।मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से तीनों अपराधियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हथियारों और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा।
पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ पटना पुलिस तथा बिहार एसटीएफ का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।







