
राजेश कुमार साव झारखंड वार्ता
बालूमाथ (लातेहार): प्रखंड मुख्यालय बालूमाथ में युवा क्लब काली पूजा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री काली पूजा महोत्सव 2026 धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मां काली मंडप में चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 8 नवंबर की रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं 9 नवंबर की शाम भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। 10 नवंबर की रात्रि 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद 11 नवंबर को नगर भ्रमण के साथ रात्रि 10 बजे मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

युवा क्लब काली पूजा समिति ने बालूमाथ सहित बरियातू, चंदवा, हेरहंज लातेहार एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त श्रद्धालुओं और सनातनी भाइयों से महोत्सव में शामिल होकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
युवा क्लब काली पूजा के सभी सम्मानित कोर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से आपसी एकता, भाईचारे एवं उत्साह के साथ पूजा महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।







