---Advertisement---

गायत्री शक्तिपीठ में एक विचार गोष्ठी का आयोजन, व्यक्ति के नाश का मुख्य कारण है नशा जिसे त्यागने की जरूरत : विमल

On: October 30, 2023 11:43 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– जंगीपुर पेट्रोल पंप स्थित सेंट्रल बैंक के निकट गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार रांची जॉन की ओर से सक्रिय परिजनों की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में रांची जॉन के सहायक समन्वयक विमल कुमार सुमन व स्थानीय गायत्री परिवार के परिजन मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान रांची जॉन से आए सहायक समन्वयक ने सभी परिजनों को आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा कार्यक्रम को भव्यता से संपन्न करने के लिए अपील की गई। मौके पर विमल कुमार सुमन ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे संस्कार के अभाव में भटक रहे हैं और युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। हमें अपने-अपने प्रखंडों में ऐसे बच्चों को जागरूक कर युवाओं को संस्कारवान बनाने के लिए युवा जोड़ो अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार का मानना है कि किसी भी राष्ट्र की सच्ची संपत्ति स्वस्थ-स्वच्छ मन बाला नागरिक होता है।

नशा इस राह में सबसे बड़ा अवरोध है। नशा नाश का करण बनाकर व्यक्तित्व, पारिवारिक सामाजिक जीवन में कहर बरपा रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार देश में जिला, प्रखंडों तथा पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर नशा मुक्ति भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने स्थानीय गायत्री परिवार के परिजनों से अपील करते हुए कहा कि मुंबई अश्ववमेघ यज्ञ एवं 2024 में संपूर्ण भारत के प्रत्येक जिले और प्रखंडों में निकलने वाली अखंड ज्योति यात्रा की जोर-जोर से तैयारी करने की प्रेरित किया। साथ ही समाज में व्याप्त कुर्तियों के विरुद्ध स्वावलंबन, उत्तम स्वास्थ्य एवं संस्कार, वानापीढ़ी के विकास पर विशेष रूप से ध्यान देने पर जोर दिया। मौके पर साधना सुमन, पलामू से आए रेखा देवी, दिव्या कुमारी बुलबुल, प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे, ललसू राम, शुभम जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल