---Advertisement---

विधायक ने किया पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, कार्यक्रम में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता आजसू में हुए शामिल

On: July 5, 2023 1:40 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड के दोवाड़ु पंचायत के जानम पीड़ी में मंगलवार को विधायक सुदेश कुमार महतो ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। दोवाड़ु जाराडीह पथ से जानम पीड़ी गांव के पहुंच पथ पर 300 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य विधायक मद की राशि से किया जाना है। इस दौरान गांव में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने विधायक को गांव के कई समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि अन्य गांवों के तरह इस गांव की भी समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा। हमारी हमेशा यह प्रायास रहा है कि क्षेत्र के कोई भी गांव विकास से अछुता न रहे। सभा में आजसू बुद्धिजीवी मंच के बुद्धदेव दत्ता के नेतृत्व में कई झामुमो कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल हुए।

जिसमें केशव महतो, रंजीत महतो, राखोहरी महतो, दिलीप सिंह मुंडा, नागेश्वर महतो, धन सिंह मुंडा आदि शामिल हैं। विधायक सुदेश कुमार महतो, जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, पूर्व जिप सदस्य फुल कुमारी देवी आदि ने सभी नये सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर विजय चंद्र महतो, पंसस तुलसीदास सिंह मुंडा, जलनाथ चौधरी, काशीनाथ महतो, जितेंद्र सिंह, रमेश प्रामाणिक, रामेश्वरम प्रामाणिक, भीम सिंह मुंडा, मनसा सिंह मुंडा, मनोज महतो, मदन सिंह मुंडा, घासीराम महतो, उशा देवी, रेणु देवी, सरस्वती देवी, बसंती देवी, शिला देवी, तरणी देवी, कल्पना देवी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे